साल के पहले मिशन के लिए तैयार इसरो, आज लॉन्च करेगा ब्राजीली सैटेलाइट अमेजोनिया-1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो 2021 के अपने पहले मिशन के लिए फिलहाल पूरी तरह से तैयार है। इसरो रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्टेशन से पहली बार ब्राजील के सैटेलाइट को लॉन्च करेगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिशन की लॉन्चिंग मौसम पर निर्भर करेगी। यदि सब सही रहता है तो सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 10.24 बजे  पीएसएलएवी-सी51/ अमेजोनिया-1 मिशन लॉन्च होगा, जिसकी उल्टी गिनती शनिवार को सुबह 8.54 बजे शुरू हो गई।    

LIVE TV