26 साल पुराने स्पर्म ने दिया पिता बनने का सुख

सालों पुराना SPERMनई दिल्ली। मेडिकल साइंस के साथ मिलकर वैज्ञनिकों ने असल जिन्दगी में चमत्कार कर दिखाया है। दरअसल, एक कैंसर के मरीज ने 26 साल पहले अपने स्पर्म को स्टोर कराया था, जिसकी मदद से डॉक्टर्स ने उसे 47 साल की उम्र में पिता बनने का सुख दिलवाया है। इस शख्स का नाम केन (बदला हुआ नाम) है। केन की पत्नी ने 37 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया हैं।

सालों पुराना SPERM

बता दें केन एक स्कॉटिश म्यूजिशन ने जिन्हें 21 साल की उम्र में अपनी बीमारी का पता चला था। जिसके बाद डॉक्टर्स की सलह पर उन्होंने अपना स्पर्म सुरक्षित तरीके से स्टोर करवाया था।

केन ने बताया कि, कैंसर का पता लगने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बताया था कि उनकी इस बीमारी के इलाज के दौरान उनकी प्रजनन क्षमता खत्म हो सकती है। जिसके बाद उन्होंने अपना स्पर्म बुरे वक़्त में काम आने के लिए फ्रिज करवाया था।

केन के मुताबिक, कैंसर के इलाज के लिए उनको कीमोथेरपी करवानी पड़ी थी। जिसके बाद बीमारी से आराम मिलने के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने मिलकर ये फैसला किया।

गौरतलब है कि डॉक्टर्स की समझदारी के बल पर केन की पत्नी ने 37 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जिनमे एक लड़का है दूसरी लड़की दोनों बच्चें जन्म के समय से ही एकदम स्वस्थ है।

LIVE TV