बीजेपी सांसद ने की लड़की के कपड़े उतरवाकर जख्‍म देखने की कोशिश

मैनपुरी| बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का वीडियो वायरल हुआ है| इसमें वो एक लड़की के कपड़े उतरवाकर उसके जख्‍म को देखने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं| हालाँकि वहां मौजूद लोगों ने लड़की को ऐसा करने से रोक दिया| लोगों का कह‍ना था कि ये लड़की की इज्‍जत का मामला है। किसी भी लड़की के सरेआम कपड़े उतरवाना ठीक नहीं है|

ये पूरा मामला  मैनपुरी जिले के बिछवा का है। यहाँ बीती दो मई को बीजेपी कार्यकर्ता मैदान सिंह को पुलिस ने कच्‍ची शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन गांव के बाहर ही ग्रामीणों ने जीप को घेर लिया और पुलिस वालों की पिटाई कर दी| इस वजह से पुलिस को मैदान सिंह को तुरंत ही छोड़ना पड़ा|

लेकिन गाँव वालों का कहना है कि उस रात कई थानों की पुलिस मैदान सिंह के घर पहुंची और छानबीन के नाम पर परिवारवालों के साथ मार-पीट की| जिसके बाद से मैदान सिंह फरार हैं।

साक्षी महाराज का वीडियो

साक्षी महाराज का वीडियो वायरल

इस मामले की जानकारी मिलने पर तीन मई को साक्षी महाराज पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। उन्‍होंने पहले तो पीड़ितों से हालचाल जाना फिर लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उनके जख्‍म देखने की कोशिश की।

परिवार की हालत देख साक्षी महाराज ने पुलिस को राक्षस करार देते हुए कहा है कि, ‘बिना वारंट और महिला पुलिसकर्मियों के देर रात किसी के घर में धावा बोलना गलत है। अब अगर पुलिस आती है तो गोलियां चल जाएंगी, जिसकी जिम्‍मेदारी उनकी नहीं होगी। कुछ ही महीनों बाद हमारी सरकार आ जाएगी। तब इसका बदला लिया जाएगा’।

LIVE TV