साक्षी पर गुस्सा निकालते हैं कैप्टन कूल धोनी, वीडियो में पत्नी ने खोलें कई राज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव और कूल नेचर के लिए पहचाने जाते हैं। मैदान में कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे अपना आपा नहीं खोते हैं और हालात को अपने पक्ष में कर लेते हैं। हालांकि उनकी पत्नी साक्षी के मुताबिक धोनी उनकी वजह से अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं।

साक्षी धोनी ने इसी हफ्ते अपना 32 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से साक्षी की एक वीडियो ट्वीट की। इसमें साक्षी ने कई सवालों के जवाब देने के साथ ही धोनी और अपने परिवार से जुड़े कई खुलासे किए।

साक्षी ने कहा कि वह एकलौती ऐसी हैं जो धोनी को गुस्सा दिला सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अकेली हूं जो उसे परेशान कर सकती हूं, वह हर मामले में शांत है लेकिन मैं ही एक हूं जो उसे उकसा सकती हूं क्योंकि मैं उसके सबसे करीब हूं। अक्सर धोनी को आलोचनाओं पर मुखर होकर अपनी बात रखने वाली साक्षी ने कहा कि वे माही के साथ क्रिकेट की चर्चा नहीं करतीं क्योंकि उनका मानना है कि ये धोनी का प्रोफेशन है।

साक्षी ने अपनी बेटी जीवा को लेकर भी खुलासे किए। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपने पिता की बात सुनती है। साक्षी ने कहा कि मुझे जीवा को खाना खाने के लिए कई बार बोलना पड़ता है लेकिन माही के एक बार कहने पर ही ये हो जाता है।

साक्षी ने इसके अलावा धोनी के लंबे बालों पर भी तंज कसते हुए उसे जॉन अब्राहम से जोड़ दिया। साक्षी ने कहा कि यह जॉन के लिए अनुकूल है, लेकिन लंबे बालों और इसके ऊपर नारंगी रंग के साथ माही ‘यह बहुत अच्छी नहीं लग रही थी’ .

LIVE TV