साइबर सेल की टीम ने सोशल मीडिया पर बनाई पैनी नजर, पुलिस ने कार्रवाई की तेज…
REPORT-UMA MISHRA
मऊ – मऊ जिले में 16 दिसंबर को एनआरसी और कैंब को लेकर उपद्रवियों ने हिंसा किया था। हिंसा के दौरान दक्षिण टोला थाने के मिर्जाहादिपुरा चौक पर सरकारी सम्पत्ति व आम जनता की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया था। अब उस नुकसान का जुर्माना हिंसा करने वाले उपद्रवियों से करने के लिए पुलिस तैयार है। एसपी के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गयी है।
जनपद में माहौल पूरी तरह से सामान्य है। जिसके बाद पुलिस अब कार्रवाई करने में तेजी से जुट गयी है। आज से इन्टरनेट सेवा को भी शुरु कर दिया गया है। इसके साथ ही साइबर सेल टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाये हुए है। इसके अलावा हिंसा के बाद पुलिस ने तीन केस दर्ज किया था। जिसमें 90 नामजद सहित 650 लोगों को अज्ञात बनाया गया था। 31 लोगों की गिरफ्तारी भी की गयी। कई सफेदपोश पर हिन्सा भड़काने का आरोप लगा है।
इस वजह से जिले के डीएम और एसएसपी की मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ शांति बैठक, जानें
हिंसा में सरकारी और गैर सरकारी सम्पत्ति के नुकसान का पुलिस ने आकलन कर लिया है। उसकी भरपाई उपद्रवियों से कराई जायेगी। हिंसा में कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया था। थाने के बाउंड्रीवाल गिरा दिया गया था। कम्प्यूटर के सामान छतिग्रस्त कर दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि पुलिस वीडियों सेल टीम के द्वारा मीडिया के कैमरे, पुलिस के कैमरे और सीसीटीवी कैमरे के वीडियों के आधार पर 220 फोटों को तैयार किया है। जिसमें उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की कार्य़वाही की जा रही है। इसके अलावा 650 अज्ञातों की भी पहचान में टीमें लगी हुई है। शहर में माहौल पुरी तरह से सामान्य है। सब अपने निजी कामों में लग गये है। इन्टरनेट सेवा भी संचालित कर दी गयी है। साइबर सेल टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है। अफवाह या माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्य़वाही की जायेगी।