सांसद मोहन डेलकर ने अधिकारिक पैड पर लिखा था 15 पन्नों का सुसाईड नोट, मुंबाई पुलिस ने किया खुलासा

दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर ने बीते दिन यानी मंगलवार को दक्षिण मुंबई के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या को अंजाम दिया। वहीं खबर मिलते ही मुंबाई पुलिस ने जांच करते हुए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। घटनास्थल पर मौजूद जांच कर रही पुलिस के अनुसार यह माना जा रहा था कि सांसद ने आत्महत्या की है। वहीं इसी मामले में एक और खुलासा सामने आ रहा है। मुंबाई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सांसद डेलकर ने आधिकारिक लेटर पैड पर करीब 15 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था।

फिलहाल पुलिस ने भी यह स्पष्ट नहीं किया है कि सांसद ने मरने से पहले सुसाईड नोट में क्या लिखा था? लेकिन पुलिस की ओर से सुसाईड नोट लिखने की बात सामने आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोहन डेलकर किसी भी पार्टी के बिना ही राजनीति में अच्छी पकड़ बनाए हुए थे। वह एक निर्दलीय सांसद थे। 1989 में वे पहली बार सांसद बने। तब से अब तक वे 7 बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे। उनका राजनीतिक सफर काफी आ रहा जिसके चलते उनकी आत्महत्या की गुत्थी समझ नहीं आ रही।

LIVE TV