जानिए भारत के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थलों के बारे में…

क्या आप घूमने के शौकीन हैं? यदि हाँ, तो आइए आपको बताते हैं कि इंडिया में 10 ऐसी जगहों के नाम (Cheapest Tourist Places) जहां आप कम कीमत अदा करके भी पर्यटन का पूरा आनंद ले सकते हैं। अलग-अलग जगहों पर यात्रा करना हमारे लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। यात्रा से हमें मनोरंजन व खुशी का अनुभव तो होता ही है साथ ही हमारा ज्ञान भी बढ़ता है।इन जगहों (Cheapest Tourist Places) में सम्मिलित हैं-

जानिए भारत के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थलों के बारे में...

1# पांडिचेरी-

यहां अरविंदो आश्रम में आप रात गुजार सकते हैं जो एकदम मुफ्त है और यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर डुप्लेक्स की प्रतिमा, अरिकामेडु ऑरोविले, राज निवास, फ्रांस के युद्ध स्मारक, बॉटनिकल गार्डन तथा एक्वेरियम, पांडिचेरी संग्रहालय, पांडिचेरी बीच और चर्च ऑफ सेक्रेड हार्ट चर्च ऑफ जीसस कुछ मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं। यह शहर ग्रिड पैटर्न पर बना हुआ है। यहां की कई सड़कों के नाम फ्रेंच भाषा के हैं। यहां आने वाले यात्री एक सुखद यात्रा का अनुभव करते हैं।

जानिए गले में खराश होने के लक्षण और ठीक करने के घरेलू उपाय

2# गोवा-

गोवा के विषय में अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है। यह भारत का सबसे जाने  जाना माना पर्यटन स्थल (Cheapest Tourist Places) है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जनवरी तक का होता है। यहां के समुद्री किनारों की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां के पेड़ दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। आप कम पैसे खर्च करके भी गोवा का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। ओल्ड गोवा, गोवा बीच,अगोंडा, अंजुना, अरंबोल बागा और कालांगुते यहां के खास दर्शनीय स्थल है। इसके अतिरिक्त सेंट कैथेड्रल, सेंट अलेक्स चर्च, बागा रिट्रीट हाउस, अगुआडा फोर्ट, गोवा पुरातत्व संग्रहालय, डॉ सलीम अली पक्षी अभ्यारण, जापानीस गार्डन, पायलट पॉइंट, नवल एविएशन संग्रहालय बोम जीसस के बेसिलिका, कोलोनिकल स्टाइल विला भी दर्शनीय स्थलों में सम्मिलित हैं।

3# जयपुर-

जयपुर को पिंक सिटी भी कहते हैं। यहां के किले और आर्किटेक्चर देखते ही बनता है। यहां पर सिटी पैलेस, हवा महल, अंबर किला, जंतर मंतर वेधशाला, जयपुर सिटी की दीवार, जयगढ़ किला,  जयपुर जू, रामगढ़ लेक और डेरा आमेर हाथी सफारी दर्शनीय स्थल है|

4# ऊटी-

इसका एक नाम उठक मंडलम भी है ऊटी की सुंदरता  इसके  सुंदर पहाड़ियों की वजह से है जिसके नजारे आंखों में बस जैसे जाते हैं। जो लोग पहली बार ऊटी घूमने जाते हैं वे अपने मन में यहां दुबारा आने की इच्छा ज़रूर रखते हैं। यहां का कोकोआ बटर बहुत ही प्रसिद्ध है और चॉकलेट की तो मानो यहां भरमार है। बॉटनिकल गार्डन की फैक्ट्री, डोडाबेट्टा पीक, रोज गार्डन,ऊटी लेक, ऊटी माउंटेन रेलवे, डियर पार्क,स्टीफेंस चर्च और स्टोन हाउस यहां के मुख्य दर्शनीय स्थल हैं।

5# उदयपुर-

इसे झीलों का शहर  भी कहा जाता है पिछोला झील, उदयसागर झील,  जयसमंद झील और फतेहसागर झील यहां की मुख्य झीलों में से हैं। यदि आप उदयपुर घूमने जाएंगे तो आप को यहां के खाने और पीने में कई विभिन्नताएं देखने को मिलेंगी।

6# अमृतसर-

अमृतसर के विषय में बताने के लिए शब्द बहुत कम हो जाएंगे। इसका बखान अवर्णित है। यदि आप महिला हैं तो आपको गुरुद्वारे में मुफ्त में रुकने की सुविधा मिलेगी और यदि आप पुरूष हैं तो आपको न के बराबर कीमत अदा करनी पड़ेगी। यह एक ऐसी जगह है जहां के लोगों में आदर-सत्कार की भावना कूट कूट कर भरी है और यहां के गुरुद्वारे का खाना तो पूरे भारत में मशहूर है।

7# बनारस-

देवताओं की नगरी बनारस में जाकर आप अपने पापों को धो सकते हैं और यहां के विभिन्न घाटों के दर्शन का आनंद ले सकते हैं। यहां की गंगा आरती विश्व भर में प्रसिद्ध है बनारस बनारसी रेशम की साड़ियों और पीतल के सामान के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां घूमने में अत्यधिक पैसे की जरूरत नहीं होती|

8# दार्जिलिंग-

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग की चाय बढ़िया क्वालिटी और कम कीमत के लिए प्रसिद्ध है। यहां का मौसम हमेशा अनुकूल रहता है और यहां के चाय के बागान तो देखते ही बनते हैं। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, हैप्पी वैली टी एस्टेट. लॉयड बॉटनिकल गार्डन, केबल कार और बतासिया लूप और युद्ध स्मारक दार्जिलिंग के कुछ मुख्य आकर्षण है।

9# पुष्कर-

पुष्कर

तीर्थराज पुष्कर को सब तीर्थों का गुरु कहा जाता है । पुष्कर का मेला विश्व प्रसिद्ध है।यह घोड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का खाना व रहना भी कम कीमत में हो जाता है । यहां के गांव घाट, वराह घाट, ब्रह्म घाट व जयपुर घाट प्रमुख हैं।

तृणमूल और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भयंकर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

10# अजंता-

अजंता और एलोरा की गुफाओं के बारे में तो आपने सुना ही होगा यहां गुफाओं पर जो कारीगरी की गई है उसे तो लोग अपने साथ यादों के रूप में ले जाते हैं और यहां का खाना रहना भी अधिक महंगा नहीं है।यह सस्ते पर्यटन स्थलों(Cheapest Tourist Places) में से एक है |

LIVE TV