मोहब्बत में नगरी में धरने पर बैठी रूस की बेटी

ससुरालआगरा। शहर में एक विदेशी बहू ने अपना हक हासिल करने के लिए ससुराल की चौखट पर धरना शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि जब तक उसे और उसके पति को उनका हक नहीं मिलता, वह नहीं उठेंगे।

रूस की रहने वाली ओल्गा एफिमेंकोव की शादी वर्ष 2011 में विक्रांत सिंह चंदेल से हुई थी। इनका एक एक बच्चा भी है। पति के बिजनेस के चलते वो अब तक गोवा में रह रहे थे।

पति को कारोबार में काफी घाटा हुआ तो आगरा स्थित अपने घर लौट आए। यहां आकर पता लगा कि उसकी सास ने अपनी पूरी संपत्ति अपनी बेटी को दान कर दी है। यहां तक की घर में उनकी एंट्री तक बंद कर दी गई। इस कारण वह पति और बच्चे के साथ ससुराल की चौखट पर धरना दे रही है।

ससुराल में बच्चे संग धरने पर बहू

इलाके में विदेशी बहू का धरना चर्चा का विषय बन गया है। विक्रांत की पत्नी ओल्गा भारी बारिश में भी धरने पर बैठी हुई हैं। उनका करीब पांच साल का बेटा भी अपनी माँ के साथ धरने दे रहा है।

विक्रांत ने अपनी मां निर्मला सिंह चंदेल पर बहू के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है।

वहीं दूसरी तरफ विक्रांत की माँ निर्मला सिंह ने बताया कि वह खुद एक कमरे में रहती हैं। बेटी को दामाद ने निकाल दिया था इसलिए मकान उसके नाम कर दिया। वह अपने बेटे को शादी के बाद से 11 लाख रुपये दे चुकी हैं। बहू और बेटे खुलेआम शराब पीते हैं, जुआ खेलते हैं अब वह क्या करे।

LIVE TV