शर्त पूरी न होने पर दुल्हन ने किया ससुराल जाने से इनकार!

ससुराल जाने से इनकारदेवरिया। यूपी के देवरिया जिले में शादी के बाद एक दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इनकार की बात सुन परिवार और ससुराल पक्ष चिंता में पड़ गए। लेकिन जब दुल्हन ने ससुराल जाने के लिए अपनी एक शर्त रख दी तो सभी लोग हक्के-बक्के रह गए।

ससुराल जाने से इनकार

खबरों के मुताबिक़ सदर तहसील के वघङा महुआरी गांव की रहने वाली पुनीता शर्मा ने ससुराल जाने से दो बार इन्कार कर दिया। कारण यह है कि उसके ससुराल मे शौचालय ण नहीं है।

देश के नेता मंच से स्वच्छता अभियान और बाहर शौच मुक्त होने का दावा करते हैं। लेकिन पुनीता शर्मा के मामले को देखते हुए इन दावों पर कई सवाल खड़े होते हैं।

पुनीता बचपन में ही पोलियो जैसी महामारी की शिकार हो गयी थी। परिजनों ने कई बार चिकित्सकों को दिखाया लेकिन वह ठीक न हो सकी। इण्टर के बाद पुनीता की शादी सलेमपुर तहसील के रहने वाले मुसाफिर शर्मा से इसी साल दो जुलाई को हुई थी।

ससुराल वालो ने कई वार गौना के लिए दिन निश्चित किया, लेकिन पुनीता शर्मा की एक ही शर्त थी जब तक ससुराल मे शौचालय नही बनेगा तब तक वह अपने घर नही जायेगी।

गांव मे इस बात को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन पुनीता का दृढ इच्छा शक्ति के सामने कोई नही टिका। वह आज भी कह रही है पहले बनवाओ शौचालय फिर आऊगी ससुराल।

LIVE TV