यूपी में मिशन 2017 के लिए बीजेपी लाई ये एकदम नया चेहरा

सलमा आगानई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा समर्थन मिला है। पाकिस्तान में जन्मी मशहूर अभिनेत्री और सिंगर सलमा आगा यूपी में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगी। बीजेपी के लिए सलमा एक मुस्लिम चेहरे के रूप में देखी जा रही हैं। जो यूपी में पार्टी की राह आसान कर सकती हैं।

सलमा ने बताया, “मैंने भले ही भाजपा की सदस्यता नहीं ली है लेकिन मैं दिल से भाजपा के साथ हूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इसके लिए प्रचार करूंगी। मोदी सरकार का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान मुझे काफी पसंद है।”

हालांकि सलमा ने स्पष्ट किया कि भाजपा के के लिए प्रचार करने की वजह यह स्‍टेटस देना नहीं है। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है। इनसे वह प्रभावित है।

भारतीय मूल की अभिनेत्री ने भारत में मुसलमानों की स्थिति पूछे जाने पर कहा कि “मैं सारी दुनिया घूम चुकी हूं। इस आधार पर मैं कह सकती हूँ कि मुसलमानों के लिए भारत से सुरक्षित जगह कोर्इ नहीं  है। किसी भी मुस्लिम देश से ज्‍यादा सुरक्षित वे भारत में हैं। आप सही हैं और आपका दिल साफ है तो फिर खौफ कैसा”।

सलमा आगा को 31 मई को ही ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया को स्‍टेटस दिया गया था। वे ब्रिटेन में रहती हैं। उनकी बेटी साशा आगा ने भी बॉलीवुड में काम किया है।

सलमा आगा की फैमिली भारतीय

सलमा आगा भारतीय मूल की हैं। उनके परदादा जुगल किशोर मेहरा थे। सन 1930 और 1940 के दशक में मेहरा और उनकी पत्नी अनवारी बेगम मशहूर गायिका थीं।

सन 1946 में सलमा की मां नसरीन ने ‘शाहजहां’ में केएल सहगल के साथ अभिनय किया था। सलमा ने कहा था कि भले ही उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है और ब्रिटेन की नागरिक हैं, लेकिन उन्हें भारत में  रहने का मौका मिलना चाहिए।

सलमा का बॉलीवुड कनेक्शन

बॉलीवुड में सलमा ने कई फिल्मों के लिए गाने गाए। उन्होंने ‘निकाह’ सहित कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। ‘निकाह’ के गीत ‘दिल के अरमां आंसुओं में बह गए’ के लिए सलमा को 1982 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

LIVE TV