सलमान ख़ान की प्री बर्थडे पार्टी में किंग खान और करण के पहुचें बच्चें, देखें तस्वीरें

मुंबई.बॉलीवुड के भाईजान के 27 दिसंबर को बर्थडे से पहले 25 दिसंबर को देर रात सलमान ख़ान के घर पर एक पार्टी हुई। जिसमें सलमान के कुछ करीबी साथी शामिल हुए। कहा जा रहा है कि यह क्रिसमस की पार्टी थी।  इस पार्टी में करण जौहर अपने दोनों बच्चों संग पहुंचे तो शाह रुख़ के बेटे नन्हें अबराम की मौजूदगी भी ख़ास रही।

इससे पहले सोमवार को कटरीना कैफ़ ने क्रिसमस की पार्टी दी थी, जिसमें सलमान ख़ान और शाह रुख़ ख़ान शामिल हुए थे। बहरहाल, सलमान ख़ान की क्रिसमस पार्टी की ख़ास बात यह रही कि इस पार्टी में करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पहुंचे। आप देख सकते हैं करण के गोद में यश तो कार की पिछली सीट पर उनकी बेटी रूही नज़र आ रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं करण जौहर ने शादी नहीं की है और वो सरोगेसी के जरिये दो प्यारे से बच्चे के पिता बने हैं। पब्लिक प्लेस में यश और रूही बहुत कम देखे जाते हैं। करण ने अपने दोनों बच्चों के नाम अपने पिता यश और मां हीरू जौहर के नाम पर रखे हैं।

सिर्फ करण के दोनों बच्चे ही नहीं शाह रुख़ ख़ान के छोटे बेटे अबराम भी अपने सलमान अंकल के घर पहुंचे। हालांकि, इस मौके पर शाह रुख़ या गौरी ख़ान नज़र नहीं आईं।

कटरीना कैफ भी इस मौके पर मौजूद रहीं। सलमान की फेवरेट हीरोइन कटरीना उनकी अगली फ़िल्म ‘भारत’ में भी नज़र आयेंगी।

‘भारत’ में सुनील ग्रोवर भी नज़र आने वाले हैं। सुनील भी सलमान के घर हुए इस पार्टी में शामिल हुए।सलमान की स्टेप मॉम हेलन इस मौके पर बेहद उत्साहित नज़र आईं। हेलेन अपने दौर की जानी-मानी डांसर और अभिनेत्री रही हैं। सलमान के पिता सलीम ख़ान ने हेलन से दूसरी शादी की थी।

सलमान ख़ान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा भी इस पार्टी में शामिल रहे। हाल ही में ‘लवयात्री’ से फ़िल्मों में डेब्यू करने वाले आयुष शर्मा इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये।

सोहैल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान भी इस मौके पर अपने दोनों बच्चों संग मौजूद रहीं।तुषार कपूर भी सलमान के क्रिसमस पार्टी में पहुंचे।

LIVE TV