440 वोल्ट के सुलतान Release

सलमान खानमुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सुलतान का नया सांग 440 वोल्ट रिलीज़ हो चुका है। इस सांग में सलमान और अनुष्का का पंजाबी लुक है जो इस गाने पर फिट बैठता है। ये एक डांस सांग है जिसे सलमान ने खुद ट्विटर पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है। वहीँ, खबरें आ रही हैं कि सुलतान की शूटिंग के दौरान अनुष्का और लूलिया अच्छे दोस्त बन गए हैं। इसी खुशी में अनुष्का शर्मा ने अपने को-स्टार की गर्लफ्रेंड के लिए पार्टी रखी हैं।

सलमान खान का नया सांग

खबरों के मुताबिक लूलिया के मुंबई में बहुत कम दोस्त हैं इसलिए अनुष्का उन्हें कंफर्टेबल कराने के लिए अकेला नहीं छोड़ना चाहती हैं। हाल ही में, सलमान और अनुष्का बुडापेस्ट से लौटे हैं। शूटिंग के दौरान साथ लूलिया भी मौजूद थी।

अनुष्का और लूलिया के बीच बुडापेस्ट में ही अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी।हालांकि इससे पहले भी लूलिया से अनुष्का कई बार मिल चुकी हैं। लेकिन इस बार की बात कुछ और है क्योंकि अनुष्का ने लूलिया को पार्टी के लिए स्पेशल इंविटेशन भेजा है।

जानकारों ने बताया कि इस पार्टी को अनुष्का शर्मा खुद होस्ट करेंगी । ये पार्टी अनुष्का के बांद्रा वाले घर में ही होगी।

सलमान खान के 440 वाल्ट को मिका सिंह ने आवाज़ दी है। इस गाने को इरशाद कमाल ने लिखा है। ‘सुलतान’ ईद 2016 में रिलीज़ होगी।

 वीडियो देखें:

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=y2i-QCubGZ0]

LIVE TV