सरसावा पुलिस की एक और बड़ी सफलता

breakingवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री RPS यादव के आदेशानुसार ASP श्री सतीश चन्द के निर्देशन और थानाध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी शाहजहाँपुर के इंचार्ज श्री संजय राणा द्वारा उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, कां0 अमित और कां0 मुनव्वर को साथ लेकर थाना सरसावा के मु0अ0सं0-164/13 धारा-147, 148, 149, 307, 302, 34 IPC में तीन साल से फरार चल रहे अभियुक्त अकरम पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम लापरा थाना सदर जिला यमुना नगर हरियाणा को किया गिरफ्तार।

अकरम और इसके 9 साथियों ने 2013 मे बंटी उर्फ़ बृजेश पुत्र रघुराज सिंह निवासी देवबंद सहारनपुर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
चोकी इंचार्ज संजय राणा ने बताया कि अभियुक्त अकरम पुत्र दिलशाद निवासी लापरा हरियाणा को पकड़ने के लिए काफी दिनों विस्तृत योजना बनाकर काम में जुटे हुए थे। बड़ी मेहनत और समय के बाद यह सफलता मिली है। अभियुक्त इनामी बदमाश है। अधिकारीयों ने की सरसावा पुलिस की होंसला अफजाई और प्रशंशा।

LIVE TV