सरयू नदी में दिखे 12 मगरमच्छ, नदी में नहाने वाले श्रद्धालुओं में मचा हडकंप !

रिपोर्ट – आशुतोष पाठक

अयोध्या : जनपद की सरयू नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है | सरयू नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है |

बताया जा रहा है कि 10 से 12 मगरमच्छ सफेद रंग के जिनकी लंबाई 10 से 12 फीट है वह सरयू के लक्ष्मण घाट से नया घाट बीच तैरते नजर आए |

जिसके बाद जिला प्रशासन ने सरयू में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सचेत कर दिया है कि वह ज्यादा गहरे पानी में ना जाएं और किनारे से स्नान कर बाहर निकल आएं |

स्नान घाटों पर जिला प्रशासन ने पुलिस बल भी लगा दिया है ताकि किसी भी अनहोनी की आशंका पर त्वरित कार्रवाई हो सके |

राम नगरी की पावन सलिला सरयू नदी में अचानक मगरमच्छों की मौजूदगी ने श्रद्धालु के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है | देश-विदेश से राम नगरी अयोध्या में लाखों श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आते हैं |

जिसमें वे सरयू स्नान भी करते हैं | ऐसे में श्रद्धालु मगरमच्छ के शिकार भी बन सकते हैं | स्नान करते समय किसी भी समय मगरमच्छ श्रद्धालुओं को पकड़कर शिकार बना सकते हैं |

 

शवों को नहीं नसीब है शव वाहन तक ! स्वास्थ्य विभाग कर रहा लापरवाही …

 

मगरमच्छ देखे जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में वन विभाग को भी सूचना दी गई | वन विभाग की टीम ने भी मगरमच्छों को पकड़ने की कोशिश की |

लेकिन ज्यादा पानी होने के कारण मगरमच्छों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली | एहतियातन स्नान घाटों पर पुलिस बल लगा दिया गया है | साथ ही पीएसी की जल पुलिस भी स्नान घाटों पर नजर रख रही है |

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण घाट से नया घाट के बीच इन मगरमच्छों को देखा गया है | जो बीच में रेत में भी घूमते नजर आए | हालांकि वन विभाग की टीम ने कोशिश तो की पकड़ने की लेकिन सफल नहीं हो पाए | बताया जा रहा है की सर्च के दौरान 10 से 12 मगरमच्छ लगभग 10 से 12 फीट के नजर आए हैं |

 

LIVE TV