सरकार से भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग!

Reporter – awanish kumar

लखनऊ- अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग सरकार से की है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने हर जिले में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रिय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि ब्रिगेडियर आरडी सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है साथ ही कैप्टन एसके दिवेदी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

ये रिश्ता शो के जश्न को लेकर प्रोड्यूर ‘राजन शाही’ हुए बुरी तरह ट्रोल, वजह चौंकाने वाली…

उन्होंने बताया कि भोजपुरी समाज हर जिले में पांच लाख सदस्य बनाएगी साथ ही भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने, भोजपुरी अकादमी का गठन, छठ पर्व पर राष्ट्रिय अवकाश घोषित करने समेत कई मुद्दे सरकार के सामने रखे गए हैं।

शर्मसार! 13 दिन तक लगातार होता रहा युवती का गैंगरेप, लेकिन पुलिस ने नहीं मानी बात…

अगर सरकार इसमें तेजी दिखाए तो भोजपुरी भाषा को अलग मुकाम मिलेगा।

LIVE TV