सरकार की तमाम कोशिशों के बाद 151 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी आज से शुरू

रिपोर्ट – अमर सदाना
बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप जिले की 151 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी आज से शुरू हो गई। जहां कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और एसपी श्रीमती नीतु कमल ने बलौदाबाजार तहसील के अंतर्गत भरसेला सोसाइटी के खरीदी केंद्र कुकुरदी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कांटा-बांट सजाकर भरसेली के किसान श्री छबि श्याम वर्मा द्वारा लाये गए धान की तौल लगाकर लगभग ढाई महीने तक चलने वाले राज्य सरकार के किसान हितैषी महत्वपूर्ण अभियान का आगाज़ किया।

वही धान खरीदी शुरू होने पर किसानों में काफी उत्साह था। समिति प्रबंधन ने आज धान बेचने आए किसानों के माथे पर तिलक लगाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और खुशी में उनका मुंह मीठा कराया। जहां बलौदाबाजार तहसील के खरीदी केंद्र कुकुरदी में 670 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
पहले दिन आज 7 किसानों ने अपने धान का विक्रय किया। उनका लगभग 4 सौ क्विन्टल समर्थन मूल्य पर समिति में खरीदा गया। जहां पूरे जिले में पहले दिन आज एक हज़ार 284 किसानों ने टोकन इशू कराया है। उनका लगभग 56 हज़ार क्विन्टल धान की खरीदी का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि जिले में 1 लाख 51 हज़ार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिले की 86 समितियों के 151 उपार्जन केंद्रों के जरिये उनका धान खरीदा जाएगा। धान की खरीदी फिलहाल समर्थन मूल्य पर मोटा एवं सरना 1815 रुपये प्रति क्विन्टल और पतला 1835 रुपये रूपये पति क्विंटल पर की जा रही है।

प्रदूषण को इन तरीकों से करें कंट्रोल , जाने बचने के महत्वपूर्ण उपाय…

तो वही कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने खरीदी केंद्र में आये कुछ किसानों – हेमशंकर वर्मा, सीताराम, दौलतराम, डोमन आदि से चर्चा कर खेती-बाड़ी और उनके इस साल उत्पादन की जानकारी ली। धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सफाई कर बेचने लाने का आग्रह किसानों से किया। किसानों ने खरीदी केंद्र पर की गई व्यवस्था एवं सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। सहकारी बैंक के नोडल अफसर श्री साहू ने कहा कि आज बेचे गए धान का भुगतान कल-परसों तक हो जायेगा। सोसाइटी अध्यक्ष श्री रामकुमार वर्मा सहित ग्रामीणों एवं किसानों ने खरीदी केंद्र पहुचने पर कलेक्टर-एसपी का आत्मीय स्वागत किया।

LIVE TV