समर वेकेशन में बच्चें नही पड़ेंगे बीमार, बस करना है ये आसान सा काम!

नई दिल्ली। आजकल बच्चों छोटी-छोटी बिमारियों को लेकर मां-बाप परेशान रहते हैं। खासकर तब जब मौसम बदल रहा हो और बच्चें बीमार पड़ने लगे। पेरेंट्स बदलते मौसम में अपने बच्चों का ध्यान कुछ ज्यादा रखते है ताकि उनको बीमार पड़ने से बचा सके।

इसी के चलते वे कई तरह के घरेलु तरीके भी अपनाते है, जिससे उनका बच्चा बदलते मौसम में भी सेहतमंद रहे। तो आज हम आपको बताएंगे की गर्मी के मौसम में अपने बच्चों का ख्याल कैसे रखें।

गर्मी का मौसम आ चुका है और यह समय बच्चों के समर वेकेशन का भी होता है। ऐसे में वह हमेशा बाहर खेलने को उत्सुक रहते हैं। ऐसे में उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में पानी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। तापमान बढ़ने पर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका बच्चा पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे। उनके लिए दिनभर पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

गर्मियों के दौरान शरीर के तापमान को रेगुलेट करने के लिए हल्के रंग के कपड़ों को अच्छा माना जाता है। जहां एक ओर गहरे रंग के कपड़े सूरज की गर्मी को अवशोषित करते हैं वहीं दूसरी ओर हल्के रंग के कपड़े शरीर से गर्मी को दूर कर आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

इतना ही नहीं अगर आप चाहती है कि आपका बच्चा गर्मी में बीमार न पड़े तो उसे दोपहर में बाहर खेलने से माना करे। उन्हें दोपहर के दौरान 12 बजे से 4 बजे तक बाहर जानें से रोकें। इस दौरान उन्हें घर में ही रखें और इनडोर गेम्स में बिजी रखें। गर्मी के दिनों में शाम का समय घर से बाहर खेलने का बेहतरीन समय होता है।

बच्चों को जंक फूड्स बहुत पसंद होते है। लेकिन गर्मियों में आप अपने बच्चों को जंक फूड्स से दूर रखें। क्योंकि मसालेदार आहार से शरीर की गर्मी बढ़ती है। जंक फूड्स के बजाए बच्चों को तरबूज, खरबूजा और कीवी जैसे ताजे फल खाने के लिए दें। इसके अलावा जब भी बच्चे बाहर खेलने जाएं तो उनके शरीर पर सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन हानिकारक सूरज की किरणों और उससे होने वाले सभी नुकसान से आपके बच्चे की रक्षा करेगी।

पास कराने का झांसा देकर नौवीं की छात्रा के साथ किया बलात्कार

तो ये है कुछ घरेलू पर आसान उपाय जिससे आप अपने बच्चों को इस गर्मी के मौसम में बीमार होने से बचा सकती है। इसे बच्चा स्वस्थ रहेगा और अपनी समर वेकेशन एन्जॉय करेगा।

LIVE TV