समंदर किनारे निक जोनस के साथ नजर आई प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैन्स देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। ऐसे में प्रियंका अपने सभी फैन्स का पूरा ख्याल रखती हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में प्रियंका ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। तस्वीर में जहां प्रियंका चोपड़ा समंदर किनारे आराम करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके पति निक जोनस अपने सर्फिंग इक्विपमेंट्स चैक करते नजर आ रहे हैं। करीब एक घंटे में ही इस पोस्ट पर तीन लाख से अधिक लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

यंका चोपड़ा, ओपरा के शो पर अपने मेमॉयर का प्रमोशन करने आई थीं। प्रोमो में ओपरा बताती हैं कि इसको पढ़कर उन्हें भारत में गुजारे अपने दिन याद आ गए। वह प्रियंका से भारत की ‘स्पिरिचुअल एनर्जी’ के बारे में बात करती हैं। पूछती हैं कि क्या उनकी जुड़े भी इस तरह की धार्मिकता से जुड़ी हैं? इस पर प्रियंका जवाब देती हैं, हां। मैं कॉन्वेट स्कूल में पढ़ी हूं तो ईसाई धर्म के बारे में जानती थी। मेरे पिता मस्जिद में गाते थे तो इस्लाम से वाकिफ थी। मैं हिंदू फैमिली में बड़ी हुई हूं तो मुझे उसके बारे में पता है। धार्मिकता भारत का बहुत बड़ा हिस्सा है जिसे आप अनदेखा नहीं कर सकते।

LIVE TV