भारत में लैंड हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन

सबसे बड़ा कार्गो प्लेन नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन ‘एंटोनोवएन-225 मिरिया’ बीती रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में लैंड हुआ। ये प्लेन अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट पर है।

सबसे बड़ा कार्गो प्लेन

बता दें कि यूक्रेन में बना ये कार्गो प्लेन अपनी पहली कॉमर्शियल फ्लाइट के लिए मंगलवार को कीव से रवाना हुआ था। इसके बाद तुर्कमेनिस्तान से भारत आया है। ये प्लेन अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट पर है। अब ये ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में लैंड करेगा।

दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन का वजन 600 टन है और यह एक बार में 640 टन तक का सामान ले जाने की ताकत रखता है। इस प्लेन में छह इंजन भी लगे हैं। साथ ही ये प्लेन बिना रिफ्यूलिंग के 18 घंटे तक बिना रुके उड़ सकता है। इस प्लेन में छह इंजन लगे हैं।

कार्गो प्लेन का विंग एरिया 9,740 स्क्वेयर फीट है। जबकि बोइंग 747 विंग का एरिया 5825 स्क्वेयर फीट है। इसके अलावा 32 टायरों का लैंडिंग गियर सिस्टम है। कार्गो प्लेन 84 मीटर लम्बा है और 18.1 मीटर ऊंचा है। इस प्लेन के विंग की लंबाई 88.4 मीटर है।

LIVE TV