फिर लहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

सबसे ऊंचा तिरंगारायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा रविवार की शाम फिर से फहरने लगा। शनिवार शाम आई आंधी में क्षतिग्रस्त होने के कारण देर रात उसे उतार लिया गया था। शाम साढ़े चार बजे उसे मरम्मत के बाद फिर लगा दिया गया|

लगाया गया सबसे ऊंचा तिरंगा

इससे पहले मरीन ड्राइव के पास मॉर्निग वॉक के लिए गए लोग तब चौंक गए जब वहां पोल पर तिरंगा नहीं दिखा। तत्काल सोशल मीडिया पर फोटो शेयर होने लगीं और शहर में यह चर्चा का विषय बन गया। पूछे जाने पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दो-तीन दिनों से हुक वाली जगह पर झंडा कुछ फट गया था।

यह भी पढ़ेंदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा रातोंरात गायब

फटे झंडे को रात दो बजे के करीब उतारकर मरम्मत के लिए भेजा गया था। मरम्मत के बाद रविवार दोपहर साढ़े चार बजे के करीब झंडे को वापस लगा दिया गया है। करीब 12 घंटे के अंदर सबसे ऊंचे तिरंगे को वापस लगा देने के लिए लोग निगम की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं।

गौर हो कि 30 अप्रैल को बहुत ही तामझाम के साथ राजधानी में दुनिया का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया था। लोकार्पण के समय 82 मीटर ऊंचे पोल पर 105 गुणा 70 फीट साइज का तिरंगा लगाया गया था। उसके सोलह दिन बाद उसका 16 मई को कुछ तकनीकी कारणों से उसे उतार लिया गया। लेकिन, दोबारा जो झंडा लगाया गया, वह 90 गुणा 60 फीट साइज का था। अभी वही झंडा मरम्मत कर लगाया गया है।

यहाँ-यहाँ लगे हैं सबसे ऊँचे झंडे

  1. झारखण्ड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर पर भी देश के सबसे बड़े झंडों में से एक झंडा लगाया गया है| इस तिरंगे को खुद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिन्कर ने सलामी दी थी| यह रायपुर के बाद देश का दूसरा सबसे ऊँचा तिरंगा है|
  2. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क और कुंवर ग्लोबल स्कूल में भी बड़े बड़े तिरंगे लहरा रहे हैं|
  3. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वल्लभ भाई पटेल पार्क में भी देश के बड़े तिरंगों में से एक झंडा लहरा रहा है|
  4. हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी देश के चुनिंदा बड़े तिरंगों में से एक झंडा लगाया गया है|
  5. जयपुर के सेंट्रल पार्क में भी देश के बड़े झंडों में से एक तिरंगे को लगाया गया है|
LIVE TV