सपा विधायक के बेटे की अचानक मौत

मौत बांदा। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के बबेरू विधायक विश्वंभर सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे और बांदा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गौरव यादव की शुक्रवार को जिले की सरकारी अस्पताल में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उनकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोरीलाल ने बताया कि, “बबेरू के समाजवादी पार्टी के विधायक विश्वंभर सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे गौरव यादव को सुबह पेट दर्द के इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था, तमाम तरह की जांचों के बाद भी उनकी बीमारी का पता नहीं चला और दोपहर बाद इलाज के दौरान ही आकस्मिक मौत हो गई है।”

सपा विधायक का बेटा गौरव यादव जिला सहकारी बैंक बांदा का अध्यक्ष भी था और यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार की कमान वही संभाले था। सपा विधायक फिलहाल इस समय मुंबई में हैं। घटना की सूचना के बाद उनके तत्काल मुंबई से लौटने की खबर है।

LIVE TV