सपा का सफाया करेगी जनता: केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार पार्टी एक कार्क्रम के दौरान सपा-बसपा पर हमला बोला है। मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड सपा-बसपा मुक्त होगा।

सपा-बसपा

सपा-बसपा का होगा सफाया 

यूपी बीजेपी ने अध्यक्ष ने कहा कि सूखे की मार झेल रही बुंदेलखंड की जनता ने समाजवादी पार्टी की  गुजारियों को पहचान लिया है। सपा का सफाया इस बार जनता जरूर करेगी।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित एक सदस्यता कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने बुंदेलखंड का सिर्फ दोहन किया है और इस क्षेत्र को खोखला कर दिया है। मौर्य कहा कि संकटग्रस्त बुंदेलखंड के साथ केंद्र सरकार पूरी तरह से खड़ी है। लेकिन अपनी राजनीति चमकाने के लिए अखिलेश सरकार नाटक कर रही है।

इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य, सेवानिवृत्त (आईएएस) विजय सिंह एवं पूर्व विधायक युवराज सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आर्य 1991, 1993 व 1996 में विधायक रहे और सरकार में मंत्री रहे हैं। वहीं गरौठा निवासी विजय सिंह 1990 से 2015 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में आईएएस रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन में 8 वर्ष जिलाधिकारी 4 वर्ष कमिश्नर के बाद प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किया, वह 15 विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी पुरस्कृत हैं।

युवराज सिंह 1989 में विधायक रहे, 2004 और 2010 में स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी रहे। इनके अलावा रूद्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख बंगरा, पं. हरचरन लिटौरिया उपाध्यक्ष जिला कमेटी झांसी, गोविंद दास आर्य पूर्व चेयरमैन नगर पचायत रानीपुर, महेश कुमार कटैरया पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत कटेरा ने भी पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

LIVE TV