सपा-बसपा गठबंधन में आरएलडी को मिल सकती है जगह

रिपोर्ट- राम अनुज भट्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लगातार मजबूत करने के लिए मुलाकातों का दौर जारी है। जहां अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो के घर जाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। वहीं आज लखनऊ के सपा कार्यालय में आरएलडी नेता से मुलाकात हुई।

आरएलडी

गठबंधन में फंसे सीटों के पेज को सुलझाने के सिलसिले में इस मुलाकात को देखा जा रहा। महागठबंधन में सपा बसपा ने लोकसभा की 80 में से 38-38 सीटों का बटवारा कर 2 बची हुई सीटों में उपचुनाव में सहयोगी रही आरएलडी को देने चर्चा चल रही हैं।

माना ये जा रहा है कि आरएलडी ने गठबंधन का समर्थन किया पर सीटों से संतुष्ट नहीं है। आज की मुलाकात ने साफ कर दिया है को आरएलडी को गठबंधन में सम्मन जनक सीटें दी जा सकती हैं।

सियासी समीकरण को बदलने के लिए लगातार गठबंधन की गांठ मजबूत करने के लिए सपा बसपा आपसी तालमेल बैठा रहे हैं। इस गठबंधन का हिस्सा रहे आरएलडी के मनमुटाव को खत्म करने के लिए सपा बसपा गठबंधन में 38-38 के फार्मूले के बाद बची हुई सीटों पर सामंजस्य बैठाने के लिए लगातार प्रश्न उत्तर प्रदेश में आरएलडी को जगह देने की बात चल रही है।

घर में आर्थिक परेशानी के चलते पति-पत्नी ने खुद को मारी गोली, मौत

अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में आरएलडी को बची हुई 2 सीटों के अलावा सपा बसपा अपने कोटे से 2 प्रत्याशी को जगाह देगी। जिन समीकरण के चलते उपचुनाव में जीत हासिल उसी समीकरण को पर आरएलडी को सपा बसपा सीट दे सकती है।

 

LIVE TV