सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का 46 वां जन्मदिन
REPORT-KASHINATH/VARANASI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 46 वां जन्मदिन मनाया।
धर्म की नगरी काशी में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इसके साथ ही केक काटने के साथ एक दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई दी. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन्मदिन के अवसर पर लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी शालिनी यादव के नेतृत्व में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता शालिनी यादव ने कहा कि आज पूरे शहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग जगह कार्यक्रम करके अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं।
आज के दिन हम लोग संकल्प ले रहे हैं कि हाल के दिनों में जिस तरीके से लोकतंत्र को दबाया गया उनके खिलाफ मुखर होकर जिसने लड़ाई अखिलेश यादव ने लड़ी है हम सब सभी कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं और समाज के लिए ऐसे ही हम लोग लड़ते रहेंगे।