आखिकार हो गया गठबंधन, तमाम नोकझोक के बाद कांग्रेस ने थामा सपा का हाथ

सपा और कांग्रेसलखनऊ। सपा और कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। रविवार को इस बात की घोषणा की गई।

सपा और कांग्रेस एकसाथ

यहां आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में कहा कि सपा 298 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले, प्रशांत किशोर और धीरज श्रीवास्तव की मुलाकात अखिलेश से शनिवार शाम हुई थी, लेकिन उस बैठक में कुछ खास नतीजा नहीं निकला था। कांग्रेस ने 120 सीटें मांगी थी, लेकिन अखिलेश 100 सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं थे।

प्रशांत किशोर और धीरज की पहले दौर की बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकाला था। रायबरेली ओर अमेठी के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश की कई सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ था। लेकिन अब सारी समस्याएं दूर हो गयी हैं।

LIVE TV