बादशाहो में लगा हॉट तड़का, बेड सीन में नज़र आएंगे सनी और इमरान

सनी लियोन और इमरानबॉलीवुड के फेमस किसर इमरान हाशमी और बेबी डॉल सनी लियोन की जोड़ी जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने को बेकरार है। इमरान हाशमी फिल्म देखने के लिए युवाओं का जहां तांता लगा रहता है, वहीं सिल्वर स्क्रीन पर बेबे डॉल को देखने के लिए लोग पागल रहते हैं। एक बार फिर सनी लियोन और इमरान की ये जोड़ी एक साथ नज़र आने वाली है, जिससे एक एक्शन फिल्म में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगेगा।

बात कर रहे हैं फिल्म बादशाहों की। मंगलवार को इस फिल्म का एक टीजर जारी हुआ। इस टीजर से इस बात का खुलासा हुआ कि सनी और इमरान की हॉटनेस का तड़का भी इस फिल्म में नज़र आएगा। इस बात को अभी तक राज रखा गया था।

अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म के टीजर वीडियो में ज्यादातर किरदारों को अलग-अलग बोली बोलते दिखाया गया है।

टीजर थोड़े से फन और ढेर सारे एक्शन से भरपूर है। टीजर वीडियो में जो चीज आपको हिट करती है वह है इमरान हाशमी के साथ सनी लियोनी की एंट्री।

इस मल्टीस्टारर फिल्म में सनी लियोनी भी होंगी यह बात मेकर्स ने अब तक रिवील नहीं की थी। फिल्म इमरजेंसी के वक्त की कहानी है जिसमें कुछ गुस्ताखों का ग्रुप सीधा आर्मी से जा भिड़ता है।

अजय देवगन ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है और इमरान हाशमी इस बार आपको हरियाणवी बोलते दिखाई देंगे। ज्यादातर शूटिंग रेगिस्तानी इलाकों में की गई है।

फिल्म के लिए सभी किरदारों का लुक को पहले ही पोस्टर्स के माध्यम से रिलीज किया जा चुका था। विद्युत जामवाल इस बार एक ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

वीडियो को टी-सीरीज के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के कुछ ही देर में इसे तकरीबन 1 लाख लोग देख चुके हैं।

फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि बादशाहो फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी और मिलन लूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले यह तीनों वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि अजय मिलन लूथरिया के साथ चौथी बार काम कर रहे हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV