सत्संग से लौट रही महिला के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी हिरासत में

REPORT:-NAGRNDRA TAYAGI/AGRA

आगरा जनपद के थाना बसई अरेला के एक गांव मैं रविवार को सत्संग से लौट रही एक महिला को जबरन दबोच कर गांव के ही दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और करीब 1 घंटे बाद उसे सड़क किनारे छोड़ गए भाग गए. बदहवास हालत में महिला घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला रविवार को कस्बा जरार के पास चल रहे विश्व हरि का सत्संग सुनने गई थी, महिला का आरोप है के सत्संग सुनने के बाद जब वह शाम को अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में गांव के ही आरोपी दो युवक रामवीर पुत्र बहादुर सिंह, बचन सिंह पुत्र जीतपाल ने उसे जबरन दबोच लिया पास के ही प्राइवेट विद्यालय में उसे ले गए.

महिला के मुताबिक करीब एक घंटे तक उन्होंने जबरन उसके साथ  दुराचार किया उसके बाद उसे गांव से बाहर सड़क के किनारे बदहाल हालत में छोड़कर भाग गए महिला ने  घर आकर यह घटना पति को फोन पर बताई पीड़ित महिला सोमवार को अपने पति और परिजनों के साथ थाना बसई अरेला पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी.

गाज़ियाबाद में नागरिकता कानून पर बवाल रोकने को मुस्तैद हुआ प्रशासन, निकाला पैदल मार्च

जिस पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ, मामला दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल कराया है, साथ ही पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों युवकों को पकड़कर हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपिओ के खिलाफ  दुराचार की धारा 376d में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LIVE TV