सत्यपाल मलिक के मेघालय का राज्यपाल बनने पर गांव हिसावदा बागपत में जश्न का माहौल….

बागपत के गांव हिसावदा निवासी सत्यपाल मलिक के मेघालय का राज्यपाल बनने पर उनके गांव में जश्न का माहौल है। सत्यपाल मलिक का जन्म किसान परिवार में 24 जुलाई 1946 को हुआ था। सत्यपाल मलिक ने मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई की थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ रहते हुए सत्यपाल मलिक ने राजनीति का पाठ पढ़ा था। सत्यपाल मलिक विधानसभा सदस्य 1974 में रहे थे। नौवीं लोकसभा में वर्ष 1989 में अलीगढ़ से जनता दल के सांसद रहे थे। वर्ष 1980 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे।

इसके पूर्व थे गोवा के राज्‍यपाल

सत्यपाल मलिक को नवंबर 2019 में गोवा का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पूर्व सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे थे। इनके कार्यकाल के दौरान ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था। सत्यपाल मलिक सितंबर 2017 में बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। बिहार के राज्यपाल रहते हुए उनका पैतृक गांव में आना हुआ था, तक इनका जोरदार स्वागत हुआ था। गांव के अनु मलिक ने बताया कि सत्यपाल मलिक के मेघालय का राज्यपाल बनने से गांव में जश्न का माहौल है।

LIVE TV