सत्ता के लिए कर्नाटक में शुरू हुआ नाटक, कांग्रेस का दामन छोड़ने को तैयार 10 विधायकों…

विधानसभा चुनाव के सात महीने बाद कर्नाटक में शुरू हुए सत्ता के नाटक का कथानक हरियाणा और मुंबई में लिखा जा रहा है। गुरुग्राम के नजीदक तावड़ू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में कर्नाटक के 104 भाजपा विधायकों को ठहराया गया है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस व जेडीएस के कुछ बागी विधायक भी इनके साथ हैं, हालांकि भाजपा ने इससे इनकार किया है।

पार्टी का कहना है कि भाजपा विधायकों को एकजुट रखने के लिए रोका गया है। वहीं, कर्नाटक के 10 नाराज कांग्रेस विधायकों के मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने की खबर है।

कर्नाटक में

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा की अगुवाई में सोमवार देर शाम गुरुग्राम पहुंचे भाजपा विधायकों के बृहस्पतिवार तक यहीं रुकने की सूचना है।

इस बीच, मगंलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, सांसद शोभा करंदलाजे और पूर्व सांसद श्रीरामलू भी होटल पहुंचे और विधायकों के साथ बैठक की। येद्दियुरप्पा समेत विधायकों ने क्रिकेट मैच खेला।

दो विधायकों के समर्थन वापस लेने से भाजपा खुद को मजबूत मान रही है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से नाखुश कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा में आना चाहते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय परिषद में शामिल होने आए कर्नाटक के विधायकों को तावडू़ के होटल में ठहराने के पीछे सोची समझी रणनीति है। हरियाणा में भाजपा सरकार है, ऐसे में यहां संरक्षण होगा।

अमेरिका की धमकी के बाद आतंकवाद का सफाया करेगा पाकिस्तान

दिल्ली नजदीक होने से आलाकमान से भी तुरंत संपर्क हो सकेगा। यही नहीं, तावड़ू क्षेत्र से नए लोगों का बाहर निकलना मुश्किल है।

अरावली से कुछ दूरी पर बने इस होटल तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं है।

LIVE TV