सड़क के किनारे मिला एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव, पुलिस कर रही जाँच !

रिपोर्ट – रोहित सैनी

राजस्थान : नेशनल हाईवे 148D आसींद से भीम मार्ग पर कटार चौराहे के निकट सड़क के किनारे एक अज्ञात 22 से 25 वर्षीय युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला |

शव की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई | ग्रामीणों ने आसीन्द पुलिस को सूचना दी | सूचना पर आसीन्द थानाधिकारी सुरेश डाबरिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा शव को उपखंड मुख्यालय आसींद स्थिति राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया |

 

सांप के काटने से मासूम बच्चे की हुई मौत, प्रशासन मौन !

 

अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने एमओबी टीम सहित डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया | वह घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए | वहीं आसीन्द पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश मे जुट गई |

 

LIVE TV