सऊदी अरब के किंग ने दी चीन पर 9/11 जैसे हमले की धमकी

सऊदी अरबरियाद। चीन में मुस्लिमों के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का की हूबहू नकल बनाने के फैसले के बाद अरब में विवाद शुरू हो गया है। सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज ने चीन के अधिकारियों को हमले की धमकी दी है।

अल जजीरा के मुताबिक सलमान बिन अब्दुल अजीज ने धमकी देते हुए कहा कि अगर चीन ने इसके निर्माण का फैसला वापस नहीं लिया तो हालात 9-11 जैसे होंगे। अरब में स्थित इस्लाम के इस तीर्थ स्थल मक्का में हर साल दुनिया भर से 60 लाख हज यात्री आते हैं।

सऊदी अरब धार्मिक स्‍थल की हूबहू नकल से खफा

सऊदी अरब चीन ने कहा है कि वह 2016 तक मक्का के हूबहू इमारत का निमार्ण पूरा कर लेगा। इसका निर्माण मध्य चीन के ननचांग शहर के पास होगा। आपको बता दें चीन का यह शहर फेमस इमारतों की नकल के लिए जाना जाता है। यहां पहले से ही पेरिस के एफिल टॉवर, लंदन के टॉवर ब्रिज और अमेरिका की स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की नकल मौजूद है।

चीन का कहना है कि यहां इस इमारत का निर्माण होने मुस्लिम समुदाय के लिए खुशी की बात होगी। चीन में पर्यटन मंत्री हू यान चाओ ने खुद इसके निर्माण की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि इसे बनाने में करीब 20 करोड़ यूआन (करीब 2 अरब रुपए) का खर्च आएगा।

कुछ हफ्ते पहले ही अपने बड़े भाई की मौत के बाद किंग बने सलमान बिन अब्दुल अजीज अलकायदा से अपने संबंधों के लिए जाने जाते हैं। अमेरिका में हुए 9/11 हमले के बाद सलमान अजीज पर भी इस हमले से जुड़े होने के आरोप लगे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के अधिकारियों को सलमान की धमकी को हलके में नहीं लेना चाहिए।

LIVE TV