संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में पेरिस समझौते के नियमों को मंजूरी

काटोवाइस | संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के लिए पोलैंड में जुटे लगभग 200 देशों के बीच 2015 पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने के लिए नियम-कायदों को लागू करने पर सहमत हो गए।

climate-conference

दिनभर चली चर्चा के बाद संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दूसरे दिन पोलैंड के शहर काटोवाइस में पेरिस समझौते के नियमों को सर्वसम्मति से अंगीकार करने पर सहमति बनी।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को सीओपी24 के नाम से भी जाना जाता है।पेरसि समझौता 2020 में प्रभावी होगा।

6 वर्ष बाद भी फांसी पर नहीं लटका निर्भया का आरोपी, मां, पिता को आज भी हैं इंतजार

इन दिशानिर्देशों को पेरिस के नियम-कायदों के तौर पर जाना जाता है, जिसके तहत उन सभी देशों के बीच विश्वास को बढ़ावा मिलेगा, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में काम कर रहे हैं।

सीओपी24 के अध्यक्ष माइकल कुर्टिका ने कहा, “सभी देशों ने अथक प्रयत्न किया है। सभी देशों ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है। सभी देश गर्व की अनुभूति के साथ कैटोवाइस से जा सकते हैं।”

LIVE TV