संबित पात्रा का प्रियंका पर हमला, कहा- गांधी परिवार राजनीति कर रहा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला है। संबित पात्रा ने कहा है कि जब राजनीति नहीं होनी चाहिए तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है। प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश के सामने झलक रहा है।

Sambit Patra - Wikipedia

उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, विपक्ष के नेताओं से बात नहीं कर सकती? मैं नहीं मानती कि आज विपक्ष का एक भी नेता ऐसा है जो इन्हें पॉजिटिव और रचनात्मक तरीके से सुझाव नहीं दे रहा है।

LIVE TV