किसानों के लिए पानी की जंग में कूदा संत समाज

संत समाजगाजियाबाद। देश में मचे पानी के लिए हाहाकार में अब संत समाज कूद गया है। गाज़ियाबाद में सोमवार को संत समाज ने एेेलान किया कि पूरे देश में किसानों तक पानी को पहुंचाने के लिए संत समाज यात्रा निकालेेगा।

संत समाज और पानी की जंग

चक्रपाणी महाराज और ‘किसान बचाओ आन्दोलन’ की अध्यक्ष साध्वी कंचन गिरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं। चक्रपाणी महाराज ने आरोप लगाया की उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव अहम में चूर हैं। इसीलिए उन्होंने केंद्र का पानी लौटा दिया। उन्होंने कहा की यूूपी सरकार झूठ बोलती है। यूूपी में भी पानी की कमी है।

उन्होंने कहा कि साध्वी कंचन गिरी की संस्था महाकाल सेवा के साथ मिलकर एक आन्दोलन शुरू करने जा रही है। इसके तेहत देश भर में सरकार जहां पानी नहीं पंहुचा रही, वहां किसानों तक संतसमाज से जुड़े लोग पानी पहुंचाएंगे। यही नहीं संतसमाज अपने स्तर पर हर जिले में जाकर किसानों के गांव गोद लेगा और पानी मुहैया कराएगा। इस विषय में राजनाथ सिंह से बात भी की गयी है। वाटर हार्वेस्टिंग के ज़रिये पानी स्टोर करके किसानों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

प्रस्तुति – नितिन आशु

LIVE TV