संजय सिंह ने कसा तंजा, बोले ‘जंगलराज रिटर्न्स’ का प्रयास कर रहे तेजस्वी

पटना। लोकसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जिसे लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे पर लगातार प्रहार कर रही हैं। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह तेजस्वी यादव को आंड़े हाथो लिया।

उन्होंने कहा- सीटों की घोषणा करते हुए तेजस्वी यादव आखरी समय तक अपने सहयोगी पार्टियों की टांग खींचने में लगे हुए थे। संजय सिंह बोले महागठबंधन में सभी भ्रष्ट चरित्र वाले नेता साथ में तो आए हैं लेकिन टुकड़ों-टुकड़ों में।

बता दें सजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टबंधन के दो घटक दलों का तो दूर-दूर तक नाम नहीं है। इसमें सभी भ्रष्ट चरित्र वाले एक साथ आ तो गये, लेकिन टुकड़ों-टुकड़ों में। लेकिन जनता इन सबकी हकीकत अच्छे से जानती है।

आरोप लगाते हुए कहा कि ये भ्रष्टबंधन देश बचाने के लिए नहीं, बल्कि अपने कुनबे को जिंदा रखने के लिए है। संजय सिंह ने कहा है कि जो चेहरे नब्बे के दशक में जंगलराज का पर्याय रहे उन्हीं के परिवार को उम्मीदवार बनाकर तेजस्वी ने ‘जंगलराज रिटर्न्स’ का प्रयास किया है। सीवान और नवादा में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों का चेहरा हकीकत बयां कर रहा है।

पीएम मोदी के पूर्वोत्तर दौरे में आखिर क्या है खास आप भी जानें

सीट बंटवारे में उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रिश्तेदारों का भी बखूबी ख्याल रखा है। वैसे भी उनके सामाजिक न्याय के मॉडल में परिवार हमेशा सबसे ऊपर रहा है।

मालूम हो कि बिहार में महागठबंधन की सीटों को लेकर बंटवारा हो रहा है। लेकिन सत्ता पक्ष लगातार इस गठबंधन को लेकर निशाना साध रहा है।

LIVE TV