संचार के विभिन्न साधनों में नई तकनीकी का प्रयोग करते हुये आम जनता की समस्याओं के सीधे निवारण

मेरठ : मेरठ जोन में संचार के विभिन्न साधनों में नई तकनीकी का प्रयोग करते हुये आम जनता की समस्याओं के सीधे निवारण एवं पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ जोन, मेरठ के संज्ञान में लाने हेतु वाट्सएप नम्बर 9454457712 को नियत किया गया है। ताकि जनता अपनी शिकायत प्रेषित कर इस सुविधा का लाभ ले सके। इस सुविधा के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा एक वाट्सएप सैल का भी गठन किया गया है। जिसपे प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का संज्ञान स्वम पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ जोन, द्वारा लिया जायेगा एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान किया जायेगा।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV