म्यूजिक बना भूकम्प पीड़ितों का सहारा, ढाई लाख डालर जमा

संगीत कार्यक्रमसंयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की राजधानी मियामी में एक संगीत कार्यक्रम के जरिए इक्वाडोर भूकंप पीड़ितों के लिए करीब 2,50,000 डॉलर की मदद जुटाई गई।

संगीत कार्यक्रम में म्यूजिशियनों की शिरकत

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार के कार्यक्रम ‘इक्वाडोर, आई एम हेयर फॉर यू’ में कार्लोस, वाइव्स, चायेन और फ्रैंको डी विटा सहित करीब 20 लैटिन अमेरिकी संगीत कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने नियमित न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि इस संगीत कार्यक्रम में 5,500 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को कई आउटलेट्स ने अपना समर्थन दिया था।

इस धन को इक्वाडोर भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल की रात आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने इक्वाडोर को बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप में 658 लोगों की मौत हो गई और 27,638 लोग घायल हुए थे।

LIVE TV