श्रीनगर की पिछली रात हुई इतिहास में दर्ज, जानें क्यों

श्रीनगर| श्रीनगर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक सर्द रात रही और रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शहर की डल झील के अंदर जगह-जगह पानी की पतली परत जम गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में लेह कस्बा सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

कारगिल का तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग का शून्य से 9.5 डिग्री नीचे और पहलगाम का शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अगर अभी नहीं किया ये काम तो PAN कार्ड हो जाएगा बेकार…

वहीं जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, कटरा का 6.4 डिग्री, बटोट का 1.8 डिग्री, बनिहाल का 4.1 डिग्री और भद्रवाह का शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

LIVE TV