श्रीकांत त्यागी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से छेड़छाड़ और भगोड़े बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका गुरुवार को खारिज कर दी गई, जिसके चलते उसको कुछ दिन और जेल में काटने पड़ेंगे। धोखाधड़ी के अन्य मामले में कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है।

यूपी के नोएडा के ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी का ओमेक्स सिटी में पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज तक की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे दो दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। ओमेक्स सिटी में श्रीकांत के कुछ साथियों ने भी उपद्रव मचाया था, जिनमें से छह लोगों को पकड़कर सोसाइटी वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। उन लोगों के मामले में भी सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

LIVE TV