कोई लड़ाई नहीं, फिर भी श्रद्धा कपूर ने छोड़ा पेरेंट्स का घर

श्रद्धा कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार्स के लिए अपने पेरेंट्स का घर छोड़ना बहुत ही आसान होता है। एक नहीं कई स्टार्स अपने पेरेंट्स का घर छोड़कर दूसरे घर में शिफ्ट हो चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

बॉलीवुड की स्टार श्रद्धा कपूर ने अपने पेरेंट्स का घर छोड़ दिया है। उन्होंने अपने पिता शक्ति कपूर का घर छोड़कर नज़दीक में ही एक नया घर खरीदा है। हालाँकि श्रद्धा कपूर ने कहा कि उनके नए वाले घर में भी पूरा इन्वेस्टमेंट शक्ति कपूर ने किया है। श्रद्धा कपूर का कहना है कि उन्हें फिल्मों में अपने पिता का खलनायक बनना अच्छा नहीं लगता था। शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया है।

 

 

श्रद्धा कपूर ने छोड़ा अपने पेरेंट्स का घर

श्रद्धा कपूर ने कई बार अपने माँ से कहा कि उनको ये बिलकुल भी पसंद नहीं है कि उनके पिता ज़्यादातर फिल्मों में खलनायक का रोल प्ले करते हैं। उन्हें इस बात का दुःख होता है, जिसकी वजह से वह अक्सर अपने पिता पर भी चिल्लाया करती हैं। हालाँकि श्रद्धा की माँ ने उन्हें समझाया कि एक्टिंग उनका काम है जिसे वो मना नहीं कर सकते।

श्रद्धा कपूर ने कहा कि वो अपने पेरेंट्स के साथ रहकर बहुत खुश थीं। उन्हें वहाँ पूरा स्पेस मिला। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने घर में रहने की वजह से उनकी रूटीन लाइफ डिस्टर्ब हो रही है।

उनका कहना है कि दिनभर स्टाइलिस्ट और डिजाइनर के साथ मीटिंग होने की वजह से घर डिस्टर्ब रहता है। यही वजह है कि उन्होंने अपने पेरेंट्स का घर छोड़कर नया घर ले लिया है।

 

 

 

 

LIVE TV