शेरदिल जयललिता हैं बेहद खूबसूरत, करता हूं उनसे प्यार
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इसबार उन्होंने जयललिता के बारे में एक ट्वीट कर विवाद खड़ा कर दिया है।
काटजू कहते हैं कि जयललिता जल्द ही ठीक होंगी। वो एक शेरनी हैं, और उनके विरोधी लंगूर हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि जवानी के दिनों में जयललिता से प्यार हो गया था हालांकि जयललिता को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
काटजू कहते हैं जयललिता उन्हें अपने जवानी के दिनों में बहुत पसंद थीं और वो उनसे मन ही मन बहुत प्यार करते थे। लेकिन इसके बारे में उनसे कभी कोई जिक्र नहीं किया। यही वजह है कि वह दिल से चाहते हैं कि वे जल्द ही ठीक हो जाएं, क्योंकि वह आज भी उनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं।