मिनी ट्रेलर से पहले शेयर किया वीडियो, सेजल की तलाश में हैरी
मुंबई। शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए कई नायाब तरीके ढूंढ निकाले हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरुख की फिल्म के प्रमोशन के ही चर्चे हैं। हाल ही में शाहरुख ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह अपनी सेजल की तलाश में नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सबसे बतौर हैरी रूबरू हुए हैं। वीडियो में शाहरुख गाने गाते हूए नजर आए है। गाना ‘दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी’ गाते हुए किंग खान ने अपने किरदार के बारे में बताया है।
यह भी पढ़ें: ‘बादशाहो’ के आखरी Badass का पोस्टर नहीं वीडियो आया सामने
साथ ही उन्होंने अपने किरदार का पूरा नाम हरिंदर सिंह नेहरा अका हैरी बताते हुए सेजल की तलाश की बात कही है। हैरी ने बताया कि जब उसकी और सेजल की मुलाकात होती है तो महौल कुछ अलग ही होता है।
वीडियो में किंग खान ने दर्शकों से गुजारिश की है कि वह उन्हें बताएं कि किस शहर में सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कियां हैं। किंग खान जल्द उस शहर का दौरा करेंगे जहां सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कियां होंगी।
यह भी पढ़ें:मोनालिसा ने कराया आग लगा देने वाला फोटोशूट, बिना बारिश के फैंस को लगा करंट
बता दें, आज किंग खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म का मिनी ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। मिनी ट्रेलर चैम्पियन ट्रॉफी के फाइनल मैच शुरू होने से पहले लॉन्च किया जाएगा। फिल्म में किंग खान पंजाबी मुंडे के किरदार किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अनुष्का एक गुजराती गर्ल सेजल के किरदार में हैं।
इम्तियाज अली द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म 4 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
Kithe hai kudi… Kithe hai meri Sejal? Aa raha hun dil waapas lene. Let me know your city: https://t.co/8HF6gVaYUi#HarrySeekingSejal pic.twitter.com/gKK4PeUyn5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 17, 2017