शार्ली ऐब्दो ने फिर बनाया विवादित कार्टून, मिली आतंकियों से धमकी

शार्ली ऐब्दो मैगजीनलंदन। पैगंबर मोहम्मद सहित कई हस्तियों के विवादित कार्टून बना आतंकियों की हिट लिस्ट में रहने वाली शार्ली ऐब्दो मैगजीन एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है।

इसकी वजह है पत्रिका में छपा मुसलमानों को लेकर बनाया गया कार्टून। इसमें मुसलमानो को बिना कपड़ों के दिखाया गया है, जिसके बाद शार्ली ऐब्दो मैगजीन को आतंकी हमले की धमकियां मिलनी शुरू हो गयी हैं।

हालिया कार्टून शार्ली ऐब्दो मैगजीन के फ्रंट पेज पर छपा है। इस कार्टून का कैप्शन है ‘द रिर्फाम ऑफ इस्लाम: मुस्लिम लूसेन अप। यह फ्रांस के कान्स शहर के समुद्र तटों पर बुर्का पहनने पर रोक लगाने के सम्बंधित फैसले को लेकर बनाया गया है।

शार्ली ऐब्दो मैगजीन को मिली धमकी

जिसमें दिखाया गया है कि एक पुरूष और एक महिला दाढ़ी बढा कर और हिजाब पहन निवस्त्र हो समुद्र तट (बीच) पर दौड़ रहे हैं। यह विवादित कार्टून बुधवार को प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद मैगजीन के फेसबुक पेज पर धमकियां मिलनी शुरू हो गई, जिसमें कहा गया कि जल्द ही तुम पर एक और हमला होगा।

इससे पहले जनवरी 2015 मे शार्ली ऐब्दो के पैरिस स्थित आफिस पर आतंकवादियों ने हमला कर उनके जाने-माने कार्टूनिस्टों सहित 12 कर्मचारियों की हत्या कर दी गयी थी।

LIVE TV