शामली के हैदरपुर में पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार

REPORT – अमित तरार, शामली 

गांव हैदरपुर बंधे पर कैराना पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगने से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ है।

मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर भी जख्मी हो गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल रविवार की देर रात करीब 12 बजे एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम पानीपत खटीमा राजमार्ग पर पंजीठ गांव के पास गश्त कर रहे थे।

बदमाश गिरफ्तार

इसी दौरान गांव पंजीठ की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस के सामने से कट मार कर भाग गया। पुलिस ने रोकना चाहा तो आरोपी ने बाइक तेज गति से भगा दी। शक होने पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया आरोपी यमुना बंधे से गांव हैदरपुर की ओर मुड़ गया।

यमुना बंधे पर सामने बदमाश की बाइक फिसल गई तब पीछे आ रही पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जिसमें बदमाश की फायरिंग से एसआई उपेंद्र सिंह को गोली लगने से घायल हो गए।

वहीं पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई तो बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश का नाम रिजवान उर्फ सादा पुत्र जमशेद निवासी तीतरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली है।

दिल्ली में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

बदमाश रिजवान पर शामली जनपद में करीब 9 मुकदमे दर्ज है। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर ,8 तमंचे 315 बोर, 12 कारतूस 315 बोर ,तीन खोखे 32 बोर, दो जिंदा कारतूस 32 बोर, एक कारतूस 9 एमएम बरामद किये।

आरोपी के कब्जे से एक एफजेड बाइक भी बरामद की। आरोपी कहां तैयार सप्लाई करने जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।

 

LIVE TV