शर्मसार! शादीशुदा महिला से 35 लोगों ने किया रेप, डर की वजह से महिला ने…

REPORTER- AJAY MISHRA

बरेली- उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। उन्नाव हो या फिर बरेली, महिलाओं के साथ दरिंदगी से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बरेली कर कैंट का है जहां एक शादीशुदा महिला के साथ 35 लोगों ने एक साल तक सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। तो वही दरिंदो के भय की वजह से परिवार गांव से पलायन कर गया है। क्या है पूरा मामला जानते हैं इस रिपोर्ट में।

एसएसपी ऑफिस में शॉल से अपना चेहरा छुपाए खड़ी ये वही पीड़िता है जिसके साथ इस साल पहले 5 लोगों ने गैंग रेप किया और उसकी क्लिपिंग बना ली। विरोध करने पर महिला को बुरी तरह मारा-पीटा और उसके बच्चों व पति को जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद दरिंदे महिला को लगातार ब्लैकमेल करते रहे और आए दिन अलग-अलग लोगों को बुलाकर उसके साथ एक साल तक सामूहिक दुष्कर्म करवाते रहे। महिला का आरोप है कि एक साल में करीब 35 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर दरिंदे उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देते थे और फिर उसको नग्न अवस्था में मारते पीटते थे और फिर 4 से 5 लोग उसके साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देते थे। महिला का कहना है कि पति और बच्चों की खातिर वह सब दर्द सहती रही।

महिला के 9 साल के मासूम बच्चे का कहना है कि उसके सामने भी कई बार उसकी मां की अस्मत लूटी जाती रही। बच्चे ने जब इसका विरोध किया तो उसको मारा पीटा और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को भी यहां तक अपने पापा को भी यह बात बताई तो उसे और उसके पापा को जान से मार देगा। डरा सहमा बच्चा कभी किसी से कुछ कह नहीं पाया।

वही एक साल तक महिला के साथ 35 लोगों ने दरिंदगी जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब एक दिन पति ने अपनी पत्नी के पैर पर जख्म के निशान देखे तो सख्ती से उससे पूछा। जिसके बाद महिला ने अपने पति को अपने साथ हुई दरिंदगी की घटना बताई। जिसके बाद पति ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं दबंगों की डर की वजह से पूरा परिवार गांव से पलायन कर गया है। उनको डर है कि दरिंदे कही पूरे परिवार की हत्या ना कर दे।

वहीं इस मामले में एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय का कहना है कि जन सुनवाई के दौरान एक महिला ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कैंट के उमरसिया गांव की महिला आज अपने पति और बच्चों के साथ उनके पास आई थी और उसने कई लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को लेते हुए कैंट पुलिस को जांच के आदेश देकर तत्काल एफआईआरदर्ज करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मांगे पूरी न होने पर लेखपाल संघ ने दी विधानसभा घेराव करने की चेतावानी

एक साल तक महिला के साथ हुई दरिंदगी की इस वारदात ने ये साबित कर दिया है की सरकार को अभी भी ऐसे दरिंदो से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। फिलहाल परिवार काफी डरा सहमा हुआ है और उसकी जान को भी खतरा है।

LIVE TV