शर्मसार ! महिला क्लाइंट की वीडियो बनाने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा…

मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने शुक्रवार को लोखंडवाला स्थित डॉक्टर के खिलाफ कथित तौर पर महिला की वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त बनाया गया जब 27 वर्षीय क्लाइंट अपना हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवा रही थी।

 

शर्मसार ! महिला क्लाइंट की वीडियो बनाने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा...

बतादें की पुलिस ने बताया कि 24 जून को शिकायतकर्ता क्लीनिक गई थी, जहां उसे डॉक्टर की तीन महिला असिस्टेंट के सामने अपने कपड़े उतारने थे। प्रक्रिया के दौरान वहां महिला ने कैमरा लगा देखा। उसी दौरान उसने प्रक्रिया को रुकवा दिया और कैमरे की फोटो खींची। कैमरा स्मोक डिटेक्टर डिवाइस पर लगा था। इसके बाद वह क्लीनिक से निकल गई।

जानिए आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण मामले आए सामने , रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार…

जहां इसके बाद पीड़िता की डॉक्टर से बहस भी हुई। उसी दौरान महिला से डॉक्टर ने कहा कि वीडियो फुटेज 15 दिनों बाद अपनेआप डिलीट हो जाती हैं। जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश पसलवार ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि डॉक्टर की तीनों असिस्टेंट ने कहा है कि पीड़ित महिला को कैमरे की जानकारी थी।

दरअसल इसी बीच रविवार को 41 वर्षीय डॉक्टर को एक अन्य महिला डॉक्टर के साथ नाइट क्लब में छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि वह और डॉक्टर एक दूसरे को नहीं जानते थे। और अपने-अपने दोस्तों के साथ क्लब में आए थे। उसी दौरान जब वह डांस कर रही थी तो डॉक्टर ने उसे गलत तरीके से छुआ।

 

LIVE TV