शर्मसार! बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट- महेंद्र सिंह

बिजनौरः बिजनौर में एक बेटी ने अपने बाप के ऊपर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है, और पुलिस ने पीड़ित लड़की की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, एक लड़की ने अपने पिता के ऊपर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

बिजनौर एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है,लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि जब वह 15 वर्ष की थी तभी से उसका पिता उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बच्ची का शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप

और शादी होने बाद जब वह दवा लेने के बाद घर पर आई थी तब भी उसके पिता ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया, पुलिस ने मज़हर हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LIVE TV