शर्मसार ! टीनेजर्स ने अनुसूचित जाति की महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार , वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार…

मंगलुरू के पुत्तुर में स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ने वाले पांच टीनेजर्स छात्रों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनपर अपने ही कॉलेज की छात्रा को कथित तौर पर अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।सभी आरोपियों की उम्र 19 साल है। जहां उनके पास से घटना से संबंधित रिकॉर्डेड वीडियो जब्त की गई है जिसके जरिए वह पीड़िता को ब्लैकमेल किया करते थे। घटना के चार महीने बाद पांचों को गिरफ्तार किया गया है।

 

शर्मसार ! टीनेजर्स ने अनुसूचित जाति की महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार , वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार...

 

बतादें की आरोपियों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद और घटना पुलिस के संज्ञान में आने पर गिरफ्तार किया गया है। यह घटना फरवरी और मार्च के बीच में घटित हुई थी। पीड़िता ने कहा कि वह आरोपियों को जानती है क्योंकि वह उसके साथ कॉलेज में पढ़ते हैं।
टिक-टॉक बना बिछड़े हुए पति से मिलवाने का जरिया, आप भी जानें कैस

देखा जाये तो यह घटना वाले दिन सुनील ने पीड़िता को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। वह और चार आरोपियों ने मिलकर उसे नीली गाड़ी में अगवा किया और गाड़ी को सुनसान स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। जहां दक्षिण कन्नड़ जिले की पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। मामला पुत्तुर महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया।

दरअसल पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी का कहना हैं की आरोपियों की पहचान बंतवाल के बरीमार निवासी प्रक्यथ शेट्टी, पुत्तुर के अरयापू गांव के सुनील गौड़ा, बंतवाल के पेरने गांव के किशन, पेरने गांव के ही प्रज्जवल नाइक और पुत्तुर के बजाथूर गांव के गुरुनंदन के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

LIVE TV