शर्मसार! अस्पताल में भर्ती महिला के साथ  वार्ड बॉय नही की छेड़छाड़…

आज के समय में चाहे कोई भी सरकार बन जाए लेकिन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं. वहीं देखा जाये तो  महिलाओं के साथ हो रहे अपराध अपना एक बढ़ता रूप धारण कर रहा हैं।  वहीं ऐसी ही एक वारदात सामने आई हैं जिसे देखकर सभी लोग चौक गये हैं।
खबरों के मुताबिक तेलंगाना की राजधानी में एक हैवानियत भरा मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला बच्चे के प्रसव के लिए आई थी। इस दौरान वार्ड ब्वाय ने इस घिनौने प्रकरण को अंजाम दिया।
वहीं हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला प्रसव के लिए आई थी जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इस दौरान वार्ड में तैनात वार्ड ब्वाय अच्युत राव (50) ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
दरअसल महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद पति ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में वार्ड ब्वाय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस अधिकारी कलिंग राव का कहना है कि वार्ड ब्वाय पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LIVE TV