शराबबंदी कानून पर चिराग ने नितीश को घेरा, कहा शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है सरकार

मोहम्मद हारिस सिद्दीकी:-
कहने को तो बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन सब जानते हैं कि इस कानून का बिहार में कितना सम्मान किया जाता है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पे सरकार को घेरता रहा है। इसी क्रम में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार पे निशाना साधते हुए कहा है की बिहार सरकार शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है। सरकार और प्रशासन की देख रेख में शराब माफिया सक्रिय हैं। यहाँ तक की आज घर-घर शराब की डिलीवरी हो रही है। उनका मानना है की शराब बंदी कानून पर सरकार पूरी तरह से फेल है। मीडिया ने भी इस विफलता का कई बार खुलासा किया है।

सांसद ने कहा कि वह तो विपक्ष के नेता हैं, लेकिन इस मुद्दे पे सरकार के ही कुछ नेताओं ने सवाल खड़े किये हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार को शराबबंदी कानून पर आगे आके जनता को जवाब देना चाहिए।

यह पहली बार नहीं है जब चिराग ने इस मुद्दे पे सरकार पे ऊँगली उठायी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय भी नितीश कुमार को घेरते हुए कहा था की अवैध शराब बिक्री से नितीश की जेब भरी जा रही है और अगर एलजेपी की सरकार आती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए 5 साल बीत चुके हैं लेकिन तब भी रोजाना सूबे के कई जिलों में शराब की बड़ी खेप पे छापे पड़ते रहते हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में जहरीली शराब पीने की वजह से लोगो की मौत हो रहा है। कुछ दिन पहले ही गोपालगंज से एक मामला सामने आया था जिसमे जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं, दो लोगों के आंखों की रोशनी चली गयी थी। इधर, मुजफ्फरपुर में भी छह लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी थी।

LIVE TV